कश्मीर, अलगाववादियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में केन्द्र सरकार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i65586-कश्मीर_अलगाववादियों_पर_शिकंजा_कसने_की_तैयारी_में_केन्द्र_सरकार
भारत नियंत्रित कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद केन्द्र सरकार सशस्त्र छापामारों की मदद करने वाले अलगाववादियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१८ ०५:०७ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, अलगाववादियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में केन्द्र सरकार

भारत नियंत्रित कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद केन्द्र सरकार सशस्त्र छापामारों की मदद करने वाले अलगाववादियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

भारत के सरकारी सूत्रों का कहना है कि केन्द्र सरकार कश्मीर के उन अलगाववादी नेताओं पर सख्त कार्यवाही करने का इरादा रखती है जो टैरर फंडिंग और मनी लांड्रि्ंग में कथित तौर पर शामिल हैं।

भारतीय अधिकारियों का कहना है कि यह एनआई और ईडी द्वारा समन्वित कार्यवाही के अंतर्गत होगा। यह फ़ैसला केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक योगेश चंदर मोदी, प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक करनाल सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

ज्ञात रहे कि घाटी में कथित तौर पर टैरर फंडिंग के एक मामले में एनआई ने पहले ही दिल्ली कोर्ट में टेरर मास्टरमाइंड्स हाफ़िज सईद और सैयद सलाहुद्दीन समेत 10 कश्मीरी अलगाववादियों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल की है।

रिपोर्ट में हुर्रियत नेता सैयद शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ़ अहमद शाह, गिलानी के निजी सहायक बशीर अहमद, आफ़ताब अहमद शाह, नईम अहमद ख़ान और फ़ारूक अहमद डार आदि के नाम शामिल हैं। (AK)