भारत और इस्राईल के बीच बड़ा रक्षा सौदा
भारत सरकार इस्राईल से 50 करोड़ डॉलर के समझौते से 4 हज़ार पांच सौ एंटी टैंक गाइडेड मीज़ाइल ख़रीद रही है।
भारतीय समाचार पत्र हिन्दु टाइम्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय और ज़ायोनी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस बारे में समस्त तैयारी पूरी कर ली गयी है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अंतिम मंज़ूरी की प्रतीक्षा है।
भारतीय मीडिया के अनुसार ज़ायोनी युद्धमंत्री के नई दिल्ली दौरे के दौरान इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया। ज़ायोनी मीज़ाइल स्पाइक की भारतीय सेना में शामिल होने के प्रयास को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में भी देखा जा रहा है।
हिन्दुस्तान टाइम्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार आरंभ में इस्राईली कंपनी राफ़ेल ने भारत से 8 हज़ार स्पाइक एटीजीएम्ज़ बेचने का समझौता किया जिसमें से 3 हज़ार मीज़ाइल भारत में ही तैयार करने थे। बाद में इस समझौते की दोबारा समीक्षा की गयी जिसके अनुसार केवल 5 हज़ार 5 सौ मीज़ाइल भारत को बेचे जाएंगे जबकि इनकी एक थोड़ी संख्या भारत में तैयार की जाएगी।
ज्ञात रहे कि इस्राईली प्रधानमंत्री नितिनयाहू ने नई दिल्ली का दौरा किया और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे।
इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नितिनयाहू के भारतीय दौरे से कहना था कि आपका भारत में ऐतिहासिक और विशेष दौरा है, इससे दोनों पक्षों की मित्रता और गहरी होगी।
याद रहे कि पिछले साल जुलाई में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राईल का दौरा किया था और वह तेल अवीव का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गये थे। इस दौरे के दौरान दोनों पक्षों के बीच तकनीक, उद्योग और रक्षा के क्षेत्र में विभिन्न समझौते किए गये थे। (AK)