कश्मीर, बीएसएफ़ के 10 जवान लापता
https://parstoday.ir/hi/news/india-i65728-कश्मीर_बीएसएफ़_के_10_जवान_लापता
भारतीय सीमा सुरक्षा बल के 10 जवान लापता हो गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१८ १२:४४ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, बीएसएफ़ के 10 जवान लापता

भारतीय सीमा सुरक्षा बल के 10 जवान लापता हो गये हैं।

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को बीएसएफ़ की स्पेशल ट्रेन से जम्मू-कश्मीर जाते हुए बीएसएफ के 10 जवान लापता हो गए हैं।

सूचना मिलने के बाद उनके कमांडर ने संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन लापता जवानों में 7 कांस्टेबल और 1 हेड-कांस्टेबल शामिल हैं।

उप-निरीक्षक जेके यादव ने कहा कि कमांडर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस को कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। (AK)