ईरान से भारत का तेल आयात 17 प्रतिशत बढ़ा
ईरान से भारत का तेल आयात इस साल के जूलाई महीने में , पिछले महीने की तुलना में 17 प्रतिशत बढ़ कर 7 लाख 68 हज़ार बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया।
रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार जूलाई में ईरान से भारत का तेल आयात 7 लाख 68 हज़ार बैरल प्रतिदिन रहा जबकि जून में 5 लाख 92 हज़ार 8 सौ बैरल प्रतिदिन था।
जूलाई सन 2018 में ईरान से भारत का तेल आयात जूलाई सन 2017 की तुलना में 85 प्रतिशत से अधिक था।
गत जनवरी से जूलाई के मध्य सात महीनों के दौरान ईरान से भारत के कच्चे तेल के आयात का औसत 6 लाख 11 हज़ार बैरल प्रतिदिन रहा कि जो सन 2017 में इसी दौरान आयात होने वाले तेल से 17 प्रतिशत अधिक था।
इसी मध्य जून 2018 में ओमान, इराक़, कुवैत , सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात से भारत का तेल आयात कम रहा।
भारत सरकार ने अमरीका से कहा है कि वह ईरान के खिलाफ एक पक्षीय प्रतिबंधों का पालन नहीं करेगी और ईरान से तेल का आयात जारी रखेगी।
ट्रम्प सरकार का दावा है कि अगले नवम्बर से ईरान के खिलाफ तेल प्रतिबंधों के आरंभ के साथ ही तेहरान के तेल निर्यात को शून्य तक पहुंचा दिया जाएगा।
व्यवहारिक रूप से अमरीका की यह कोशिश सफल नहीं हो पाएगी। (Q.A.)