जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख पद से हटाए गये
भारत नियंत्रित जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख एस. पी. वैद्य को गुरुवार देर रात उनके पद से हटा दिया गया।
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह को राज्य के पुलिस प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गृह विभाग के प्रधान सचिव द्वारा आदेश में कहा गया है कि 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी वैद्य का तबादला यातायात आयुक्त के पद पर किया गया है। आदेश में आया है कि एक स्थायी व्यवस्था होने तक 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी और कारागार विभाग के प्रमुख दिलबाग सिंह इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
ज्ञात रहेकि इससे दो दिन पहले सीआईडी के एडीजे पद पर अब्दुल ग़नी मीर की जगह बी श्रीनिवासन को नियुक्त कर दिया गया था।
बताया जा रहा है घाटी में बढ़ रहीं आतंकी घटनाओं से केंद्र सरकार और नए राज्यपाल सत्यपाल मलिक अप्रसन्न हैं जिसके बाद यह क़दम उठाए गए हैं। (AK)