सशस्त्र लोगों ने कश्मीर में की तीन पुलिसकर्मियों की हत्या
भारत नियंत्रित कश्मीर में सशस्त्र लोगों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार भारत की पुलिस ने एलान किया है कि सशस्त्र लोगों के एक गुट ने शुक्रवार की सुबह कश्मीर में कुछ पुलिसवालों के घरों पर हमला किया। इस हमले के बाद वे चार पुलिसकर्मियों को अपने साथ बंधक बनाकर ले गए। बाद में सशस्त्र लोगों ने तीन पुलिस वालों की हत्या कर दी। इन तीनो पुलिस वालों के शव एक गांव में मिले हैं।
बताया जा रहा है कि जब सशस्त्र लोग पुलिस कर्मियों को अग़वा करके ले जा रहे थे तो गांव वालों ने उनका पीछा किया और पुलिस वालों की हत्या न करने का अनुरोध किया किंतु सशस्त्र लोगों ने फ़ाएरिंग करके गांव वालों को रुकने पर मजबूर कर दिया। आगे जाकर एक नदी के पास सशस्त्र लोगों ने तीनों पुलिस वालों की हत्या कर दी।