संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की 3 दिवसीय भारत यात्रा
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव भारत की 3 दिवसीय यात्रा कर रहे हैं जहां वह भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाक़ात करेंगे।
समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के मुताबिक़ संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भारत की तीन दवसीय यात्र पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं। गुटेरेस भारत की ऐसे समय यात्रा कर रहे हैं कि जब उन्होंने कुछ ही दिन पहले भारत प्रशासित कश्मीर की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि वह इस जटिल समस्या में मौजूद असहमति को 'सकारात्मक वार्ता' के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से हल करने के प्रयासों का समर्थन करते हैं।
याद रहे कि जारी वर्ष के जून महीने में संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद ने कश्मीर में सात दशकों से जारी गतिरोध और मानवाधिकार के उल्लंघनों पर एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया था कि कश्मीर में लाखों लोगों से उनके बुनियादी अधिकारों को छीना जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत प्रशासित कश्मीर में क्रमबद्ध तरीक़े से जारी हिंसा और अशांति को समाप्त करने के लिए आवश्यक है कि वार्ता के माध्यम से इस समस्या को हल किया जाए। (RZ)