कश्मीर समस्या का समाधान स्वायत्ता हैः उमर अब्दुल्ला
भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि कश्मीर समस्या का एकमात्र व्यवहारिक समाधान उसे स्वायत्ता देना है।
नेश्नल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का कहना है कि दशकों पुरानी कश्मीर समस्या का एक ही हल है और वह यह है कि कश्मीर को स्वायत्ता दी जाए।
आज तक के अनुसार उमर अब्दुल्लाह ने श्रीनगर में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि जम्मू व कश्मीर एक विशेष राज्य है जिसे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भारत सरकार, कश्मीर के लिए स्वायत्ता के प्रस्ताव को लागू करे।
उमर अब्दुल्ला का कहना था कि दिन-प्रतिदिन घाटी की स्थिति ख़राब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि हम हर दिन किसी लोगों के मारे जाने, मुडभेड़, घेराबंदी और सर्च आपरेशन जैसी बाते सुनते रहते हैं। उनका कहना था कि ज़मीनी स्तर पर स्थिति बेहद ख़राब है और सुरक्षा की स्थिति लगातार ख़राब होती जा रही है। हर दिन बेगुनाह लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अब तो श्रीनगर में भी भारी गोलीबारी होने लगी है। इस समय श्रीनगर भी अशांति हो रहा है। एसा लगा है कि कश्मीर पर सरकार अपनी पकड़ खो चुकी है।