भारत प्रशासित कश्मीर में भारतीय सैनिकों के हाथों 2 हताहत
भारत प्रशासित कश्मीर में भारतीय सैनिकों के हाथों 2 कश्मीरी हताहत हुए।
सहर उर्दू न्यूज़ टीवी चैनल के अनुसार, भारतीय सेना ने कहा कि ये 2 कश्मीरी बुधवार तड़के बडगाम में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में मारे गए।
इस झड़प के दौरान भारतीय सुरक्षा बल के 3 जवान घायल हुए।
पिछले 5 दिन में कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों 20 अलगाववादी छापामार हताहत हुए। कश्मीर की जनता ने भारतीय सुरक्षा बलों के हमलों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया।
कश्मीरी जनता ने भारतीय सुरक्षा बलों के हमलों की भर्त्सना की और कश्मीर से भारतीय सेना के बाहर निकलने की मांग दोहरायी।
कश्मीरी जनता इस क्षेत्र की स्थिति के निर्धारण के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव के लागू होने की मांग करती है जिसमें कश्मीर की स्थिति के निर्धारण के लिए कश्मीर में जनमत संग्रह कराने का प्रावधान है। (MAQ/N)