बुलंदशहर हिंसा में हिंदूवादी संगठनों के तत्वों के नाम
https://parstoday.ir/hi/news/india-i70485-बुलंदशहर_हिंसा_में_हिंदूवादी_संगठनों_के_तत्वों_के_नाम
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बुलंदशहर में भड़की हिंसा में पुलिस इंसपेक्टर की हत्या के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाय गया है और साथ ही राजनैतिक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०१८ ०७:२८ Asia/Kolkata
  • बुलंदशहर हिंसा में हिंदूवादी संगठनों के तत्वों के नाम

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बुलंदशहर में भड़की हिंसा में पुलिस इंसपेक्टर की हत्या के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाय गया है और साथ ही राजनैतिक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं।

बताया जाता है कि पुलिस अफ़सर की हत्या में हिंदूवादी संगठन बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हैं।

पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के मामले में 27 आरोपियों को नामज़द किया गया है जबकि 50 से अधिक अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है उनमें अधिकतर दसवीं कक्षा तक पढ़े हैं और पेशे से किसान हैं।

भारत के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रवीश कुमार अपने कार्यक्रम में कई बार यह चेतावनी दे चुके हैं कि मां बाप ध्यान दें कि कहीं उनके बच्चे दंगाई तो नहीं बन रहे हैं।

बुलंदशहर की घटना के बाद जो तथ्य सामने आ रहे हैं उनसे तो यही लगता है कि यह आशंका बिल्कुल दुरुस्त है कि कुछ गलियारे आम युवाओं को और किशोरों को दंगाई बना रहे हैं और इस तरह उनकी ज़िंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।

टीकाकार कहते हैं कि जब से केन्द्र की सत्ता में मोदी सरकार आई है हिंदूवादी संगठनों से जुड़े दंगाइयों के हौसले बहुत बुलंद हो गए हैं और जब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्य मंत्री बने तो इन दंगाई तत्वों में और भी उन्माद भर गया और वह पूरी तरह निरंकुश होने लगे हैं।