पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का हैः सुषमा स्वराज का दावा
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दावा किया कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का है।
इरना के अनुसार, सुषमा स्वराज के भारतीय संसद में कहा कि भारत के सैद्धांतिक दृष्टिकोण के आधार पर जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान के नियंत्रण वाला कश्मीर भारत की भूमि का हिस्सा है जिसका पाककिस्तान ने अतिग्रहण किया है।
भारतीय विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से अपने सैनिकों को कश्मीर से निकालने के लिए कहा।
ग़ौरतलब है कि भारत ने वर्षों से दसियों हज़ार सैनिक तैनात करके कश्मीर के बड़े भाग को अपने नियंत्रण में कर रखा है और पिछले 3 दशक के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों दसियों हज़ार कश्मीरी मारे गए।
कश्मीरी जनता कश्मीर के बारे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव का क्रियान्वयन चाहती है जिसमें कश्मीर की स्थिति के निर्धारण का प्रावधान है।(MAQ/N)