भारतीय सैनिकों के हाथों शोपियां में दसियों नागरिक गिरफ़्तार
भारत प्रशासित कश्मीर में दसियों लोगों को सैनिकों ने गिरफ़्तार किया।
भारतीय सुरक्षा बलों ने भारत प्रशासित कश्मीर के शोपियां इलाक़े में कश्मीरियों पर हमला करके दसियों लोगों को गिरफ़्तार किया और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गए।
इस हमले के बाद, बड़ी संख्या में कश्मीरी, सड़कों पर आए और भारतीय सैनिकों के अपराध की भर्त्सना की।
केन्द्र सरकार ने इस घटना के तुरंत बाद इंटरनेट व टेलीफ़ोन सेवा को बंद करने का आदेश जारी किया जिसकी वजह से कश्मीरियों को काफ़ी मुश्किलों का सामना था।
भारत ने कश्मीर पर नियंत्रण करने के साथ ही हज़ारों की संख्या में में वहां सैनिक तैनात कर रखे हैं और पिछले 3 दशकों के दौरान दसियों हज़ार कश्मीरी भारतीय सैनिकों के हाथों मारे जा चुके हैं।
कश्मीरी जनता, कश्मीर की स्थिति के निर्धारण के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के लागू होने की मांग करती है। (MAQ/N)