कश्मीर, सेना की कार्यवाही में 2 छापमार हताहत
भारत नियंत्रित कश्मीर के क्षेत्र श्रीनगर में भारतीय सेना की कार्यवाही में दो छापमार मारे गये।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना ने इन दोनों छापामारों को श्रीनगर के कोहनमू में सर्च आप्रेशन के दौरान मार गिराया।
भारतीय सुरक्षा बलों के हाथ कश्मीरी छामामारों के मारे जाने की सूचना मिलते ही श्रीनगर में लोग सड़कों पर निकल आए और उन्होंने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किए किन्तु सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए शक्ति का निसंकोच प्रयोग किया जिसके परिणाम में विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें भी हुईं।
अलगावावादी नेताओं की ओर से कश्मीरी छापमारों के मारे जाने की निंदा की गयी है। ज्ञात रहे कि भारत नियंत्रित कश्मीर सहित दुनिया भर के कश्मीरी 26 जनवरी भारत के गणतंत्र दिवस को काला दिवस मनाते हैं। (AK)