कश्मीर में सीआरपीएफ़ के कारवां पर बड़ा हमला 18 जवान हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i72727-कश्मीर_में_सीआरपीएफ़_के_कारवां_पर_बड़ा_हमला_18_जवान_हताहत
भारत नियंत्रित कश्मीर के पुलवाला ज़िले में सीआरपीएफ़ की गाड़ी पर होने वाले हमले में कम से कम 18 जवान मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १४, २०१९ १४:२७ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में सीआरपीएफ़ के कारवां पर बड़ा हमला 18 जवान हताहत

भारत नियंत्रित कश्मीर के पुलवाला ज़िले में सीआरपीएफ़ की गाड़ी पर होने वाले हमले में कम से कम 18 जवान मारे गए हैं।

यह हमला कार में विस्फोटक लगाकर किया गया। हमले में 45 से अधिक जवान घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से 15 की हालत काफ़ी नाज़ुक बताई जा रही है। सूचना के अनुसार श्रीनगर जम्मू हाईवे से गुज़र रही सीआरपीएफ़ की गाड़ियों के रास्ते में धमाका किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि यह सुरक्षा में गंभीर सेंध लगाए जाने के मामला है।

अलगाववादी संगठन जैशे मुहम्मद ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। इसे उड़ी हमले के बाद हमले के बाद का सबसे बड़ा हमला क़रार दिया जा रहा है।

पूर्व मुख्य मुंत्री उमर अब्दुल्लाह ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला 2004 और 2005 से पहले के काले दिनों की याद दिलाता है।

पूर्व मुख्य मंत्री महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि इस हमले की निंदा के लिए शब्द नहीं हैं, यह पागलपन समाप्त होने तक पता नहीं और कितनी जानें जाएंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने हमले की निंदा की है।

हालिया कुछ वर्षों से कश्मीर में हिंसा की घटनाएं तेज़ हो गई हैं। भारतीय सुरक्षा बलों के हमलों में कई कश्मीरी अलगाववादी मारे गए हैं जबकि अलगाववादियों की ओर से भी कई हमले हुए हैं।

भारत में राजनैतिक हल्क़ों का आरोप है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने कश्मीर समस्या के संबंध में जो रवैया अपनाया उससे घाटी के हालात और भी ख़राब हो गए।