मारा गया पुलवामा हमले का मास्टर माइंडः भारत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i73491-मारा_गया_पुलवामा_हमले_का_मास्टर_माइंडः_भारत
भारतीय अधिकारियों ने पुलवामा हमले के मास्टर माइंड के मारे जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ११, २०१९ १३:५९ Asia/Kolkata
  • मारा गया पुलवामा हमले का मास्टर माइंडः भारत

भारतीय अधिकारियों ने पुलवामा हमले के मास्टर माइंड के मारे जाने की सूचना दी है।

भारतीय अधिकारियों का कहना है कि सेना ने पुलवामा हमले के मास्टर माइंड को मार गिराया है।  इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अधिकारियों के अनुसार रविवार की रात मुदस्सिर अहमद ख़ान को एक झड़प में मार दिया गया जो पुलवामा हमले का एक मास्टर माइंड था।  उसका संबन्ध जैशे मुहम्मद से था।  भारतीय सैन्य अधिकारियों के अनुसार 23 वर्षीय मुदस्सिर अहमद ख़ान पुलवामा का ही रहने वाला था।  उनका कहना है कि पुलवामा हमले में विस्फोट के लिए वाहन और विस्फोटक पदार्थ का प्रबंध मुदस्सिर के ज़िम्मे था।  लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लन ने बताया कि मुदस्सिर ख़ान, पुलवामा हमले के मास्टर माइंडों में से था और उसका संबन्ध जैशे मुहम्मद से था।

उल्लेखनीय है कि भारत नियंत्रित कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में 14 फरवरी 2019 को भारतीय सैनिकों के कारवां पर हमला किया गया था जिसमें 44 भारतीय सैनिक मारे गए थे।