जवानों को गोलियों से भूनकर स्वयं को भी मारी गोली
https://parstoday.ir/hi/news/india-i73771-जवानों_को_गोलियों_से_भूनकर_स्वयं_को_भी_मारी_गोली
तीन साथी जवानों को गोलियों से भूनकर सीआरपीएफ जवान ने स्वयं को भी गोली मार ली।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २१, २०१९ ११:४० Asia/Kolkata
  • जवानों को गोलियों से भूनकर स्वयं को भी मारी गोली

तीन साथी जवानों को गोलियों से भूनकर सीआरपीएफ जवान ने स्वयं को भी गोली मार ली।

भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने तीन साथियों को गोलियों से भून दिया।  इस घटना को अंजाम देने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली।  गोली मारने वाले जवान की हालत गंभीर है जबकि तीनों सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई।  गोली मारने वाले जवान को उधमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदुस्तान के अनुसार बताया जा रहा है कि इस जवान का अपने साथियों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था।  यह चारों जवान सीआरपीएफ की 187 बटालियन के बताए जा रहे हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उप्र के कानपुर निवासी कांस्टेबल अजीत कुमार ने राजस्थान के झुनझुन के रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल पोखरमल, दिल्ली के मौजपुर के रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल योगेंद्र शर्मा और हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल उम्मीद सिंह को गोली मारी। 

ज्ञात रहे कि फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के मारे जाने के कारण इस बार सीआरपीएफ और बीएसएफ सहित अर्धसैनिक बलों ने होली न मनाने का फैसला किया है।