अलगाववादी नेता यासीन मलिक की जेकेएलएफ़ पर भारत सरकार ने लगाया प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/india-i73811-अलगाववादी_नेता_यासीन_मलिक_की_जेकेएलएफ़_पर_भारत_सरकार_ने_लगाया_प्रतिबंध
भारत प्रशासित कश्मीर में सक्रिय अलगाववादी नेता यासीन मलिक की जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर भारत की मोदी सरकार ने संसदीय चुनाव से ठीक पहले प्रतिबंध लगा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २२, २०१९ १६:२९ Asia/Kolkata
  • अलगाववादी नेता यासीन मलिक की जेकेएलएफ़ पर भारत सरकार ने लगाया प्रतिबंध

भारत प्रशासित कश्मीर में सक्रिय अलगाववादी नेता यासीन मलिक की जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर भारत की मोदी सरकार ने संसदीय चुनाव से ठीक पहले प्रतिबंध लगा दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत प्रशासित कश्मीर में सक्रिया जमाते इस्लामी पर प्रतिबंध लगाने के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ़) को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारतीय मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा से संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति ने जेकेएलएफ़ को प्रतिबंधित सूची में डालने का फ़ैसला किया। जेकेएलएफ़ को ग़ैर-क़ानूनी गतिविधि रोकथाम क़ानून की विभिन्न धाराओं के तहत प्रतिबंधित किया गया है। याद रहे कि जेकेएलएफ़ के नेता यासिन मलिक पहले से हिरासत में है और फिलहाल जम्मू की जेल में बंद हैं।

उल्लेखनयी है कि जेकेएलएफ़ कश्मीर में सक्रिय अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस का हिस्सा है और 1988 से ही घाटी में अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहा है। भातीय गृहमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 1989 में घाटी में कश्मीरी पंडितों की हत्या और उन्हें पलायन के लिए मजबूर करने में कथित तौर पर यासिन मलिक की भूमिका होने का भी आरोप लगाया है।

दूसरी ओर भारत सरकार द्वारा जेकेएलएफ़ पर लगाए गए प्रतिबंध का पूरी घाटी में विरोध शुरू हो गया है, कई अलगाववादी नेताओं ने इसे भारत सरकार द्वारा कश्मीर के हक़ में लड़ी जा रही लड़ाई के विरुद्ध बताया और कहा कि मोदी सरकार द्वारा की गई यह कार्यवाही मानवाधिकार का भी खुला उल्लंघन है। (RZ)