भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 50 यूरोपीय सांसदों का खुला पत्र
यूरोपीय संसद के 50 सांसदों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखकर शिकायत की है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संघ के 50 सांसदों ने भारत प्रशासित कश्मीर में प्रदर्शनारियों के ख़िलाफ़ इस देश के सुरक्षाबलों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आफस्पा व पैलेट गन के ख़िलाफ़ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखकर शिकायत की है। यूरोपीय सांसदों ने कश्मीर में प्रयोग हुई पैलेट गन की सभी घटनाओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की भी मांग की है। यूरोपीय संसद के सदस्यों ने कश्मीर के शोपियां ज़िले में पैलेट गन की पीड़िता 19 माह की हिबा निसार का भी उल्लेख किया है जो पिछले साल नवंबर में घायल हो गई थी।
द वायर के मुताबिक़, यूरोपीय संसद के 50 सदस्यों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि जम्मू-कश्मीर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पैलेट गन के इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाई जाए और सुरक्षाबल विशेष अधिकार अधिनियम (आफस्पा) और जन सुरक्षा क़ानून (पीएसए) जैसे क़ानूनों को समाप्त किया जाए।
मेंबर्स ऑफ़ द यूरोपियन पार्लियामेंट (एमईपीएस) ने 25 मार्च को नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘हम यूरोपीय संसद के निर्वाचित सदस्य आपसे पूर्व और वर्तमान में कश्मीर के लोगों के मानवाधिकार उल्लंघन, जैसा कि ओएचसीएचआर-1 की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है, के ख़िलाफ़ गहरी चिंता व्यक्त करते हैं और मांग करते हैं कि सभी दुर्घटनाओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए एक उच्च स्तरीय सीमित बनाएंगे जो निष्पक्ष तरीक़े से पैलेट गन के इस्तेमाल से हुईं मौतें और गंभीर रूप से घायल होने वालों की जांच करांगे। (RZ)