भारत, दूसरे चरण के लिए मतदान, कश्मीर में आम बंद
https://parstoday.ir/hi/news/india-i74500-भारत_दूसरे_चरण_के_लिए_मतदान_कश्मीर_में_आम_बंद
भारत में दूसरे चरण के चुनाव में 95 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है जबकि कश्मीर में बंद के समाचार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०१९ ०८:१० Asia/Kolkata
  • भारत, दूसरे चरण के लिए मतदान, कश्मीर में आम बंद

भारत में दूसरे चरण के चुनाव में 95 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है जबकि कश्मीर में बंद के समाचार हैं।

भारत में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए  11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में  कुल 95 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। कार्यक्रमानुसार  दूसरे चरण में 97 सीटों पर मतदान  तय था , किंतु  तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदाताओं  से वोट खरीदे जाने के  संदेह के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। जबकि , त्रिपुरा-पूर्व लोकसभा सीट पर कानून-व्यवस्था ठीक न होने के कारण  23 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में 15.79 करोड़ मतदाता 1629 उम्मीदवारों की  क़िस्मत का फैसला करेंगे। दूसरे  चरण में मतदान के लिए 1.81 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसी मध्य भारत में दूसरे चरण के मतदान के अवसर पर भारत प्रशासित कश्मीर में बंद का आह्वान किया गया है जिसके कारण, सड़कों पर सन्नाटा है और सुरक्षा बल की टुकड़ियां गश्त कर रही हैं। 

चुनाव के अवसर पर नज़रबंद हुर्रियत कान्फ्रेंस के कई  कश्मीरी नेताओं ने भूख हड़ताल कर दी है। (Q.A.)