भारत ने अपने नागरिकों का लीबिया छोड़ देने का आह्वान किया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i74549-भारत_ने_अपने_नागरिकों_का_लीबिया_छोड़_देने_का_आह्वान_किया
अब भी 500 भारतीय त्रिपोली में मौजूद हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २०, २०१९ १४:०० Asia/Kolkata
  • भारत ने अपने नागरिकों का लीबिया छोड़ देने का आह्वान किया

अब भी 500 भारतीय त्रिपोली में मौजूद हैं।

भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने इस देश के नागरिकों का आह्वान किया है कि वे जल्द से जल्द लीबिया की राजधानी त्रिपोली को छोड़ दें।

समाचार एजेन्सी इर्ना ने टाइम्स आफ इंडिया के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा है कि लीबिया की सुरक्षा स्थिति लगातार विषम होती जा रही है और भारतीय नागरिकों को चाहिये कि उड़ान बंद होने से पहले ही लीबिया छोड़ दें।

भारतीय विदेशमंत्री ने कहा कि लीबिया छोड़ने के लिए विस्तृत पैमाने पर की जाने वाली कार्यवाही और लीबिया यात्रा मना होने के बावजूद अब भी 500 भारतीय त्रिपोली में मौजूद हैं।

लीबिया की राष्ट्रीय सेना के कमांडर ख़लीफ़ हफ्तर ने चार अप्रैल से राजधानी त्रिपोली पर हमला किया है। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में जारी लड़ाई में अब तक कम से कम 18 आम नागरिकों सहित 205 लोग मारे जा चुके हैं।

इसी प्रकार इस लड़ाई में लगभग एक हज़ार लोग घायल और 25 हज़ार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। MM