ईरान पर अमरीकी प्रतिबंध प्रभावित करेंगे भारतीय अर्थव्यवस्था कोः हर्षवर्धन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i74878-ईरान_पर_अमरीकी_प्रतिबंध_प्रभावित_करेंगे_भारतीय_अर्थव्यवस्था_कोः_हर्षवर्धन
अमरीका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रंग्ला ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों से भारतीय जनता का दैनिक जीवन प्रभावित होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०१९ ०४:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान पर अमरीकी प्रतिबंध प्रभावित करेंगे भारतीय अर्थव्यवस्था कोः हर्षवर्धन

अमरीका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रंग्ला ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों से भारतीय जनता का दैनिक जीवन प्रभावित होगा।

भारतीय राजदूत हर्षवर्घन ने कहा कि ईरान पर अमनीकी प्रतिबंधों के कारण तेल के मूल्यों में वृद्धि होगी जिससे भारत में मंहगाई बढेगी और आम भारतीय परेशान होगा।  उन्होंने कहा कि ईरान के विरुद्ध तेल के प्रतिबंधों का सीधा प्रभाव भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।  भारतीय राजदूत ने कहा कि भारत की रिफाइनरियों को ईरान के तेल उत्पादों के अनुरूप बनाया गया है और उनको अन्य प्रकार के कच्चे तेल के उत्पादों के लिए बदलना संभव नहीं है।  उन्होंने कहा कि अमरीका की ओर से ईरान पर दबाव डालने के लिए भारत को प्रयोग करने की नीति के उल्टे परिणाम भी निकल सकते हैं।  इससे पहले भारत की विदेशमंत्री सुष्मा स्वराज अपने अमरीकी समकक्ष पोम्पियो से कह चुकी हैं कि ईरान के तेल का विकल्प ढूंढना कोई सरल काम नहीं है।

ज्ञात रहे कि अमरीकी सरकार ने आधिकारिक रूप में घोषणा की है कि ईरान से तेल आयात करने वाले देशों को दी जाने वाली छूट की समय सीमा अब नहीं बढ़ाई जाएगी।