भारत नियंत्रित कश्मीर में बड़े पैमाने पर हड़ताल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i75374-भारत_नियंत्रित_कश्मीर_में_बड़े_पैमाने_पर_हड़ताल
भारत नियंत्रित कश्मीर में लोगों ने नई दिल्ली सरकार की दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ आम बंद रखा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१९ १२:२१ Asia/Kolkata
  • भारत नियंत्रित कश्मीर में बड़े पैमाने पर हड़ताल

भारत नियंत्रित कश्मीर में लोगों ने नई दिल्ली सरकार की दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ आम बंद रखा।

शुक्रवार को कश्मीर में बंद के कारण जनजीवन ठप्प होकर रह गया, सभी सरकारी, शैक्षिणिक व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

अलगाववादी नेताओं सैयद अली शाह गीलानी और मीर वाएज़ उमर फ़ारूक़ ने गुरुवार को इलाक़े की जनता से अपील की थी वह भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के ख़िलाफ़ आम हड़ताल करें।

गुरुवार को पुलवामा और शोपैयां के इलाक़ों में होने वाली झड़पों में पांच छापामार और दो आम नागरिक तथा दो भारतीय सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

भारत नियंत्रित कश्मीर में कई साल से हालात बहुत ख़राब हैं और हिंसा में लगातार तेज़ी आ रही है। इस इलाक़े से आए दिन झड़पों की ख़बरें आती रहती हैं।