ईरान से तेल ख़रीदेंगेः भारत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i75693-ईरान_से_तेल_ख़रीदेंगेः_भारत
भारत ने ईरान से पुनः तेल आयात करने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१९ ०८:५९ Asia/Kolkata
  • ईरान से तेल ख़रीदेंगेः भारत

भारत ने ईरान से पुनः तेल आयात करने पर बल दिया है।

भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय के एक जानकार ने बताया है कि देश की नई सरकार, ईरान के साथ पुनः तेल आयात आरंभ करने के उद्देश्य से ईरान के साथ यथाशीघ्र वार्ता करना चाहती है।  इस अधिकारी के अनुसार अमरीकी प्रतिबंधों के कारण भारत की सरकार ईरान के साथ भारतीय मुद्रा रुपय में तेल आयात करना चाहती है।  भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय के एक जानकार ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि अमरीकी प्रतिबंधों के कारण भारत भारत, ईरान से सीमित पैमाने पर तेल का निर्यात आरंभ करने वाली है।

कुछ समय पहले सुष्मा स्वराज ने ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ के साथ भेंट में कहा था कि ईरान से तेल आयात करने के बारे में लोकसभा चुनावों के बाद नई दिल्ली कोई फैसला करेगी।