ईरान से तेल ख़रीदेंगेः भारत
May २८, २०१९ ०८:५९ Asia/Kolkata
भारत ने ईरान से पुनः तेल आयात करने पर बल दिया है।
भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय के एक जानकार ने बताया है कि देश की नई सरकार, ईरान के साथ पुनः तेल आयात आरंभ करने के उद्देश्य से ईरान के साथ यथाशीघ्र वार्ता करना चाहती है। इस अधिकारी के अनुसार अमरीकी प्रतिबंधों के कारण भारत की सरकार ईरान के साथ भारतीय मुद्रा रुपय में तेल आयात करना चाहती है। भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय के एक जानकार ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि अमरीकी प्रतिबंधों के कारण भारत भारत, ईरान से सीमित पैमाने पर तेल का निर्यात आरंभ करने वाली है।
कुछ समय पहले सुष्मा स्वराज ने ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ के साथ भेंट में कहा था कि ईरान से तेल आयात करने के बारे में लोकसभा चुनावों के बाद नई दिल्ली कोई फैसला करेगी।
टैग्स