कश्मीर, प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग, 1 हताहत, 70 घायल
भारत नियंत्रित कश्मीर में प्रदर्शनकारियों की ओर से अलगावादियों को भारतीय सेना के घेराव से निकालने में मदद देने के दौरान झड़पों में एक कश्मीर हताहत और 70 लोग घायल हो गये।
एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष जब से अलगाववादियों के समर्थन में किए जाने वाले प्रदर्शनों में तेज़ी आई है ऐसा बहुत कम हुआ है कि वह सैन्य आप्रेश्न से सुरक्षित निकलने में सफल हो पाए हों।
दक्षिणी कश्मीर के क्षेत्र कुलगाम में हज़ारों लोग उस समय सड़कों पर निकल आए जब उन्हें सूचना मिली कि एक घर के अंदर मौजूद 2 अलगावादी छापामारों और सेना के बीच झड़पें जारी हैं।
अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने भारतीय सेना पर पथराव करके लड़ाकों को सुरक्षित निकलने के लिए ढाल बनाने का प्रयास किया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भारतीय सेना ने प्रदर्शनकारियों को पीछे ढकेलने के लिए उन पर शाटगन पैलेट्स और सीधे गोलियां बरसाईं जिसके बाद 50 प्रदर्शनकारियों को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।
इस हवाले से एक वरिष्ठ अधिकारी ने बातया कि तनावपूर्ण स्थिति में घर को धमाके से उड़ा दिया गया है किन्तु लड़ाके बच निकलने में सफल हो गये क्योंकि मलबे में कोई लाश बरामद नहीं हुई। (AK)