भारत, कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमला, 5 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i76155-भारत_कश्मीर_में_सुरक्षा_बलों_पर_हमला_5_हताहत
भारत नियंत्रित कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में व्यस्तम सड़क पर भारतीय सेना पर हमले में 5 सुरक्षाकर्मी हताहत और 4 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १२, २०१९ १६:१३ Asia/Kolkata
  • भारत, कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमला, 5 हताहत

भारत नियंत्रित कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में व्यस्तम सड़क पर भारतीय सेना पर हमले में 5 सुरक्षाकर्मी हताहत और 4 अन्य घायल हो गये।

भारतीय मीडिया दा हिन्दु की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्यवाही करते हुए हमलावर को मार गिराया जबकि उसके क़ब्ज़े से एक रायफ़ल भी बरामद कर ली गयी।

सुरक्षा बलों का कहना है कि लगभग दो मोटर साइकिल सवार हमलावरों ने पेट्रोलिंग पर तैनात सीआरपीएफ़ के जवानों को केपी रोड पर आटोमैटिक राइफ़ल से निशाना बनाया और पेट्रोलिंग टीम पर हथगोले फेंके।

दूसरी ओर समाचार एजेन्सी एपी की रिपोर्ट में पुलिस का हवाला देते हुए बताया गया है कि हमले में तीन सुरक्षाकर्मी और एक हमलावर मारे गये। रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस ने क्षेत्र को सील करते हुए दूसरे हमलावर की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि एक नागरिक घायल हो गए। शहीद जवानों में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार, “हमले की जगह पर आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ कर रहे हैं। गोलीबारी जारी है। घटनास्थल पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।  (AK)