भारत और ईरान के विश्वविद्यालयों के बीच समझौता
ईरान के विश्वविद्यालय और भारत प्रशासित कश्मीर के विज्ञान एवं तकनीक विश्वविद्यालय के बीच समझौता हुआ है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान लगातार विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और नई ऊंचाईयों को पार कर रहा है। इस समय दुनिया के अधिकतर देशों के छात्र विभिन्न ईरानी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस बीच ईरान और भारत प्रशासित कश्मीर के विश्वविद्यालयों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के बीच वैज्ञानिक सहयोग, छात्रों के आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान, शैक्षिक सहयोग और विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों की अदला-बदली को लेकर समझौता हुआ है।
बुधवार को ईरान के विश्वविद्याल के प्रमुख श्री मोहम्मद हुसैन मुख़्तारी अपने एक प्रतिनिधिनमंडल के साथ कश्मीर के विज्ञान एवं तकनीक विश्वविद्यालय पहुंचे थे। जहां उनका स्वागत कश्मीर युनिवर्सिटी के प्रमुख मुश्ताक़ सिद्दीक़ ने किया। इस बीच वहां आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दोनों युनिवर्सिटियों के प्रमुखों ने इस महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षतर किए हैं। दोनों विश्वविद्यालय के प्रमुखों ने कार्यक्रम के बाद हुई संयुक्त बैठक में आपसी सहयोग में विस्तार को लेकर भी चर्चा की। कश्मीर की विज्ञान एवं तकनीक युनिवर्सिटी के प्रमुख ने ईरान के विश्वविद्याल के प्रमुख से आधिकारिक तौर पर उनके विश्वविद्यालय में ईरान से प्रोफ़ेसरों को भेजने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि कश्मीर की विज्ञान एवं तकनीक युनिवर्सिटी में दुनिया के अलग-अलग देशों के 4 हज़ार छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। (RZ)