भारत नियंत्रित कश्मीर में हिंसक झड़प
भारतीय सुरक्षाबलों और अज्ञात आक्रमणकारियों के बीच शोपियां में झड़प के दौरान एक आक्रमणकारी मारा गया।
भारत नियंत्रित कश्मीर में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों और आक्रमणकारियों के बीच होने वाली झड़प में कम से कम एक आक्रमणकारी के मारे जाने की सूचना है। यह झड़प कश्मीर के शोपियां के नरबानी क्षेत्र में हुई। भारतीय सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में छापामारों के छिपे होने की सूचना के बाद एक वहां पर एक सर्च आपरशे आरंभ किया। प्राप्त समाचारों के अनुसार जिस समय सुरक्षाबल यह आपरेशन कर रहे थे उसी समय वहां पर छिपे छापामारों ने उनपर हमला कर दिया। झड़प में एक छापमार मारा गया और यह झड़प काफी लंबे समय तक जारी रही।
ज्ञात रहे कि जूलाई 2016 में कश्मीर में हिज़बुल मुजाहेदीन के कमांडर बुरहान वानी की हत्या के बाद से वहां की स्थिति बहुत तनावपूर्ण बनी हुई है। इस दौरान बड़ी संख्या में कश्मीरी मारे जा चुके हैं।