कश्मीर मामले पर अमरीकी मध्यस्थता का भारत ने किया विरोध
भारत ने कश्मीर मामले पर अमरीकी मध्यस्था का खुलकर विरोध किया है।
भारत सरकार ने अमरीकी राष्ट्रपति के उस प्रस्ताव का विरोध किया है जिसमे उन्होंने कश्मीर मामले पर भारत तथा पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की बात कही थी। वाॅल स्ट्रीट जनरल समाचारपत्र के अनुसार भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार की सुबह इस बात को रद्द कर दिया कि भारत के प्रधानमंत्री ने आधिकारिक रूप में अमरीकी राष्ट्रपति से किसी भी प्रकार की मध्यस्था के लिए अनुरोध नहीं किया है।
भारत ने कश्मीर पर मध्यस्थता को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति के दावे को पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि देश के प्रधानमंत्री ने अमरीकी राष्ट्रपति से एसा कोई अनुरोध नहीं किया है। भारत ने कश्मीर के मुद्दे पर नई दिल्ली के पुराने रुख़ को दोहराते हुए कहा है कि भारत तथा पाकिस्तान के बीच जो भी मुद्दे हैं उनपर केवल द्विपक्षीय वार्ता ही हो सकती है इसमें कोई मध्यस्थता नहीं चाहिए।