जम्मू व कश्मीर होगा अब केन्द्र शासित प्रदेश
https://parstoday.ir/hi/news/india-i77944-जम्मू_व_कश्मीर_होगा_अब_केन्द्र_शासित_प्रदेश
एक नए आदेश के अनुसार भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर अब भौगोलिक दृष्टि से बंट जाएगा। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१९ ०८:०४ Asia/Kolkata
  • जम्मू व कश्मीर होगा अब केन्द्र शासित प्रदेश

एक नए आदेश के अनुसार भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर अब भौगोलिक दृष्टि से बंट जाएगा। 

लद्दाख, जम्मू व कश्मीर से अगल होगा और जम्मू व कश्मीर, केन्द्र शासित राज्य हो जाएगा।  भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने 5 अगस्त सोमवार को जम्मू व कश्मीर के बारे में नया फैसला लिया है।  अमित शाह के नए फैसले के अनुसार लद्दाख अब जम्मू व कश्मीर का हिस्सा नहीं होगा। जम्मू व कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की सिफारिश की गई है।

अमित शाह ने जम्मू व कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश करने के साथ ही लद्दाख को जम्मू व कश्मीर से अलग करने का प्रस्ताव भी दिया है।  इस हिसाब से अब लद्दाख, जम्मू व कश्मीर का हिस्सा नहीं रहेगा बल्कि यह एक केंद्र शासित प्रदेश होगा। लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी।  हालांकि, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का प्रावधान रहेगा जैसा कि दिल्ली में है।

भारतीय गृहमंत्री अमित शाह की इस सिफारिश के साथ ही जम्मू व कश्मीर को अनुच्छदे 370 और अनुच्छेद 35ए के अन्तर्गत मिला विशेष राज्य का दर्जा समाप्त हो गया है।  अबसे जम्मू व कश्मीर की क़ानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी भारत की केन्द्र सरकार के पास होगी।