कार्यकारी शक्तियों का दुरुपयोग, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तराः राहुल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i77986-कार्यकारी_शक्तियों_का_दुरुपयोग_भारत_की_राष्ट्रीय_सुरक्षा_के_लिए_ख़तराः_राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकारी शक्तियों का दुरुपयोग, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा सिद्ध होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०६, २०१९ ११:१७ Asia/Kolkata
  • कार्यकारी शक्तियों का दुरुपयोग, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तराः राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकारी शक्तियों का दुरुपयोग, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा सिद्ध होगा।

राहुल गांधी ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने अनुच्छेद-370 हटाकर संविधान का उल्लंधन किया है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू व कश्मीर में सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया है।  वहां पर कार्यकारी शक्तियों का दुरूपयोग किया गया।  उन्होंने इस निर्णय को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के विरुद्ध बताया है।  राहुल गांधी का कहना है कि राष्ट्रीय अखण्डता को बनाए रखने के लिए एकतरफ़ा तौर पर जम्मू व कश्मीर के टुकड़े नहीं किये जा सकते।  उन्होंने कहा कि देश के संविधान को ताक़ पर रखकर जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को जेल में डाला गया।  राहुल गांधी ने कहा कि देश ज़मीन के टुकड़ों से नहीं बनता।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकारी शक्तयों का दुरुपयोग, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा सिद्ध हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि भारत की केन्द्र सरकार ने कल सोमवार 5 अगस्त 2019 को कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को लगभग 70 वर्षों के बाद निरस्त कर दिया।  भारत की राज्य सभा ने कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 की अधिकतर धाराओं को समाप्त करके जम्मू व कश्मीर एवं लद्दाख़ को दो केन्द्र शासित राज्य बनाने से संबन्धित सरकार के दो संकल्पों को अपनी स्वीकृति दे दी थी।