कश्मीर की स्थिति यातनागृह जैसीः काेग्रेसी नेता
एक कांग्रेसी नेता रंजन चौधरी का कहना है कि कश्मीर की स्थिति यातनागृह जैसी है।
कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कश्मीर की तुलना 'यातना गृह' से की है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर की हालत 'यातना गृह' जैसी हो गई है। रंजन चौधरी ने कहा कि कश्मीर में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि कश्मीर में क्या हो रहा है?
लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधयेक पर चर्चा पर भाग लेते हुए चौधरी ने यह बात कही। उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि वह कश्मीर को द्विपक्षीय मसला मानती है कि नहीं। कांग्रेस नेता ने कहा कि कश्मीर पर यूएन की निगरानी है और शिमला समझौते एवं लाहौर घोषणापत्र में भी इसे द्विपक्षीय मुद्दा माना गया है। ऐसे में सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि हम कशमीरियों का दिल बुलेट से नहीं बल्कि उन्हें गले लगाकर जीतेंगे लेकिन आज कश्मीर की हालत 'यातना गृह' जैसी हो गई है।