भारत नियंत्रित कश्मीर में सेना की फाएरिंग में एक छात्र की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i7816-भारत_नियंत्रित_कश्मीर_में_सेना_की_फाएरिंग_में_एक_छात्र_की_मौत
जम्मू व कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र में एक कशमीरी छात्र, सेना की गोली से मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०१६ १५:४९ Asia/Kolkata
  • भारत नियंत्रित कश्मीर में सेना की फाएरिंग में एक छात्र की मौत

जम्मू व कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र में एक कशमीरी छात्र, सेना की गोली से मारा गया।

बताया जा रहा है कि सेना की जवाबी फायरिंग में ग्यारहवें क्लास के एक छात्र मारा गया। यह घटना, कुपवाड़ा जिले के नातनुसा गांव की है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हंदवाड़ा फायरिंग के विरोध में कुपवाड़ा के आर्मी कैंप के पास शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया और आर्मी की जवाबी फायरिंग में ग्यारहवें क्लास के एक छात्र की मौत की खबर है। सेना की इस फायरिंग में तीन लोग जख्मी हो गए।

ज्ञात रहे कि मंगलवार को भारतीय सेना के एक जवान पर एक कश्मीरी लड़की पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था जिसके बाद विरोध के दौरान फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हिंसा का क्रम जारी है। इन घटनाओं की गंभीरता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि गुरूवार को कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी ताकि लोग अफ़वाहें फैलाकर वातावरण को अधिक ख़राब न बना सकें।