तेहरान, संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय के सामने भारत विरोधी प्रदर्शन + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/india-i78416-तेहरान_संयुक्त_राष्ट्र_संघ_के_मुख्यालय_के_सामने_भारत_विरोधी_प्रदर्शन_वीडियो
भारत नियंत्रित कश्मीर के संबंध में भारत सरकार के हालिया फ़ैसलों और कार्यवाहियों के विरुद्ध सोमवार को तेहरान में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ईरान, कश्मीरी और पाकिस्तानी छात्रों ने भाग लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १८, २०१९ १८:५९ Asia/Kolkata
  • तेहरान, संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय के सामने भारत विरोधी प्रदर्शन + वीडियो

भारत नियंत्रित कश्मीर के संबंध में भारत सरकार के हालिया फ़ैसलों और कार्यवाहियों के विरुद्ध सोमवार को तेहरान में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ईरान, कश्मीरी और पाकिस्तानी छात्रों ने भाग लिया।

प्रदर्शनकारियों ने कश्मीरी जनता का समर्थन करते हुए भारत सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र संघ और मानवाधिकार की अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं पर बल दिया कि वह कश्मीर की जनता पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के संबंध में अपनी मानवीय और नैतिक ज़िम्मेदारियों को पूरा करें।

प्रदर्शनकारियों ने कर्फ़्यू और दफ़ा 144 सहित हर प्रकार के प्रतिबंधों की समाप्ति की मांग की।

भारत सरकार ने जब से कश्मीर से संबंधित धारा 370 और 35ए हटाते हुए कश्मीर को हासिल विशेषाधिकार ख़त्म किए हैं, उस समय से वहां इंटरनेट और टेलीफ़ोन सेवा बंद है।

भारत सरकार ने 5 अगस्त को कश्मीर को हासिल विशेषाधिकार ख़त्म करने और जम्मू-कश्मीर को केन्द्र शासित दो भाग में विभाजित करने के एलान के साथ ही, इसका प्रशासन अपने हाथ में ले लिया। समाचारों में कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने कश्मीर घाटी में मोबाइल, इन्टरनेट सेवा और लैंड लाइन फ़ोन भी काट दिए हैं। (AK)