नियंत्रण रेखा पर 1 भारतीय जवान हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i78563-नियंत्रण_रेखा_पर_1_भारतीय_जवान_हताहत
भारतीय सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में एक जवान के मारे जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २३, २०१९ १५:०४ Asia/Kolkata
  • नियंत्रण रेखा पर 1 भारतीय जवान हताहत

भारतीय सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में एक जवान के मारे जाने की सूचना दी है।

फ़्रांस प्रेस के मुताबिक़, भारतीय सेना ने बताया कि यह जवान शुक्रवार को कश्मीर के राजौरी ज़िले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से हुयी शेलिंग में सुबह तड़के हताहत हुआ।

हताहत होने वाला सैनिक नौशेरा सेक्टर के कल्सिया गांव में स्थित पोस्ट में तैनात था।  

भारत-पाकिस्तान के बीच 2003 में कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौता होने के बावजूद, दोनों देश अब तक बहुत बार इस समझौते का उल्लंघन कर चुके हैं।

5 अगस्त को भारत सरकार द्वारा कश्मीर को हासिल विशेषाधिकार के ख़त्म किए जाने के बाद, नियंत्रण रेखा पर हालात तनावपूर्ण चल रहे हैं। \ (MAQ/N)