भारत की राजधानी दिल्ली में दो संदिग्ध अमेरिकी नागरिक गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i79411-भारत_की_राजधानी_दिल्ली_में_दो_संदिग्ध_अमेरिकी_नागरिक_गिरफ़्तार
भारत की राजधानी दिल्ली की पुलिस ने दो संदिग्ध अमेरिकी नागरिकों को इस देश के राष्ट्रपति भवन के पास ड्रोन उड़ाने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १६, २०१९ १६:१४ Asia/Kolkata
  • भारत की राजधानी दिल्ली में दो संदिग्ध अमेरिकी नागरिक गिरफ़्तार

भारत की राजधानी दिल्ली की पुलिस ने दो संदिग्ध अमेरिकी नागरिकों को इस देश के राष्ट्रपति भवन के पास ड्रोन उड़ाने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, भारत की राजधानी दिल्ली में दो संदिग्ध अमेरिकी नागरिक उस समय गिरफ़्तार कर लिए गए जब वे इस देश के राष्ट्रपति भवन के पास ड्रोन विमान उड़ाने का प्रयास कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार अमेरिकी नागरिकों की पहचान 65 वर्षीय जेम्स लिन और 30 वर्षीट लीडबेटर लिन के रूप में की है। जेम्स लीडबेटर के पिता हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि दिल्ली में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, गिरफ़्तार अमेरिकी नागरिकों ने पुलिस को बताया कि वह एक ऑनलाइन पोर्टल के लिए काम करते हैं और अपने पोर्टल के लिए ही वह एक वीडियो बना रहे थे। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की है। पुलिस की अभी तक की जांच में दोनों गिरफ़्तार लोगों के ख़िलाफ़ कोई भी संदेहास्पद चीज़ नहीं मिली है। (RZ)