कश्मीर भेेजे गए एक लाख अस्सी हज़ार सैनिक
भारत नियंत्रित कश्मीर में दमन के उद्देश्य से एक लाख अस्सी हज़ार सैनिकों को भेजा गया है।
डाॅन के अनुसार पाकिस्तान के विदेश सचिव सुहैल महमूद ने बताया है कि भारत नियंत्रित कश्मीर में तैनात भारतीय सैनिकों की संख्या अब दस लाख अस्सी हज़ार हो गई है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त के बाद से कश्मीर से लगभग छह हज़ार लोगों को गिरफ़्तार करके भारत की जेलों में भेजा जा चुका है।
भारत सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के बाद वहां कर्फ्यू लगा दिया था और जनसंपर्क के माध्यमों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस समय कश्मीरियों को खाद्य पदार्थों और दवाइयों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी के कारण बहुत से कश्मीरी विभिन्न बीमारियों में ग्रस्त होते जा रहे हैं। ज्ञात रहे 5 अगस्त 2019 से भारत नियंत्रित कश्मीर के लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि कश्मीर समस्या के बारे में जनमत संग्रह को लेकर कश्मीरी जनता, सुरक्षा परिषद की निगरानी में इस काम के पक्ष में है जबकि भारत सरकार इस क़दम का विरोध करती रही है।