पाकिस्तान को भारत के सेना प्रमुख की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i79647-पाकिस्तान_को_भारत_के_सेना_प्रमुख_की_चेतावनी
भारत के सेना प्रमुख ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को स्वतंत्र कराने के संबंध में चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०१९ १३:०३ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान को भारत के सेना प्रमुख की चेतावनी

भारत के सेना प्रमुख ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को स्वतंत्र कराने के संबंध में चेतावनी दी है।

भारत के आर्मी चीफ़ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर ध्यान केंद्रित किया जाए और भारतीय सेना इस क्षेत्र को आज़ाद कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत के सेनाध्यक्ष ने पिछले महीने भी कहा था कि सेना सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर को स्वतंत्र कराने के लिए तैायर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकी कैम्पों को फिर से सक्रिय कर दिया है। इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी मंगलवार को कहा था कि पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर भारत का भाग है और नई दिल्ली को आशा है कि एक दिन इस क्षेत्र में भारत का संविधान लागू होगा।

 

भारत के सेना प्रमुख का यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है जब भारत सरकार द्वारा कश्मीर की विशेष स्थिति का दर्जा समाप्त किए जाने से पाकिस्तान में बहुत अधिक रोष पाया जाता है। इस्लामाबाद ने संयुक्त राष्ट्र संघ समेत अनेक अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में कश्मीर समस्या को उठाने की कोशिश की है लेकिन भारत, कश्मीर के अंतर्राष्ट्रीयकरण का विरोधी है और उसका कहना है कि कश्मीर समस्या का समाधान द्विपक्षीय ढंग से किया जाना चाहिए। (HN)