करतारपुर उद्घाटन समारोह में आम आदमी की तरह शामिल होंगे मनमोहन सिंह
https://parstoday.ir/hi/news/india-i80499-करतारपुर_उद्घाटन_समारोह_में_आम_आदमी_की_तरह_शामिल_होंगे_मनमोहन_सिंह
पाकिस्तान ने कहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विशेष अतिथि के रूप में करतारपुर उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २०, २०१९ १६:०७ Asia/Kolkata
  • करतारपुर उद्घाटन समारोह में आम आदमी की तरह शामिल होंगे मनमोहन सिंह

पाकिस्तान ने कहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विशेष अतिथि के रूप में करतारपुर उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह 9 नवम्बर को करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में एक आम आदमी की तरह शामिल होंगे। डॉन न्यूज़ के अनुसार उन्होंने मुल्तान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने उनका न्योता स्वीकार कर लिया है और वे उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के बजाए आम आदमी की तरह शामिल होंगे। क़ुरैशी ने कहा कि हम आम आदमी के तौर पर भी समारोह में उनके शामिल होने का स्वागत करते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को भारत के पंजाब प्रांत के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा और इस गलियारे में भारतीय श्रद्धालुओं को बिना वीज़ा आने जाने की अनुमति होगी। पाकिस्तान, भारतीय सीमा से करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब तक गलियारा बना रहा है जबकि बाक़ी के हिस्से का निर्माण भारत कर रहा है। कुरैशी ने बताया कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान पाकिस्तान के हिस्से वाले गलियारे का उद्घाटन करेंगे जिससे हर दिन 5,000 भारतीय श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन करने की सुविधा मिलेगी। (HN)