भारत ने पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i81530-भारत_ने_पृथ्वी_2_मिसाइल_का_सफल_परीक्षण_किया
भारतीय रक्षामंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में आया है कि यह मिसाइल 350 किलोमीटर तक मार कर सकता है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१९ १०:२७ Asia/Kolkata
  • भारत ने पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारतीय रक्षामंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में आया है कि यह मिसाइल 350 किलोमीटर तक मार कर सकता है

भारत ने घोषणा की है कि उसने परमाणु वार हेड्स ले जाने वाले मिसाइल का परीक्षण किया।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारत के प्रतिरक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि उसने पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण किया है और यह मिसाइल अपना रास्ता बदल कर दुश्मन के मिसाइल का निशाना बनने से स्वयं को बचा सकता है।

भारतीय रक्षामंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में आया है कि यह मिसाइल 350 किलोमीटर तक मार कर सकता है और साथ ही अपने साथ 500 किलोग्राम से लेकर एक टन तक परमाणु वार हेड्स ले जा सकता है।

भारत ने 5 दिन पहले भी अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण किया था। इस मिसाइल का परीक्षण ओडीशा से किया था और यह भी अपने साथ परमाणु वार हेड्स ले जा सकता है। MM