भारत में कई राज्यों में प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हंगामा
भारत में नागरिकता संशोधन कानून) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।
राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में प्रदर्शनों की खबर है और कई जगहों से हिंसा की खबर है।
भारतीय मीडिया ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए जाने की जानकारी दी है जबकि दिल्ली में भी शाम होते होते पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करने के साथ ही लाठीचार्ज भी किया है। दिल्ली के दरियागंज एक कार को जला दिया गया है । दिल्ली गेट इलाके में भी गाड़ियों में आग लगाने की खबर मिली है। दिल्ली हो रहे अधिकांश प्रदर्शन स्थलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
भारत में नागरिकता कानून पर दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में प्रदर्शन और हंगामे हुए हैं जिसके दौरान 7 लोगों की मौत हो गयी, कानपुर में गोली लगने से 8 लोग घायल हो गए हैं। गोरखपुर, संभल, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में पत्थरबाजी हुई है। कई जगहों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने की कोशिश की ।
उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों के बहुत से इलाक़ों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश के अलावा भी भारत के कई राज्यों में प्रदर्शन किये गये किंतु शुक्रवार को अन्य राज्यों से हिंसा की खबर नहीं। कर्नाटक में गुरुवार को पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद इस राज्य के मुख्यमंत्री ने शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं असम में शुक्रवार से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी है।
पश्चिम बंगाल में हालात शांति पूर्ण रहे किंतु सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इसी मध्य भारतीय मीडिया के अनुसार गृहमंत्रालय ने सीएए के ड्राफ्ट पर सुझाव मांगा है और कहा है कि इस संदर्भ में दिये गये सुझाव पर गौर किया जाएगा। (Q.A.)