ईरान को अलग-थलग नहीं किया जा सकता, भारतीय समाचार पत्र
https://parstoday.ir/hi/news/india-i82675-ईरान_को_अलग_थलग_नहीं_किया_जा_सकता_भारतीय_समाचार_पत्र
ईरान को दुनिया से अलग-थलग करने का अमेरिकी प्रयास ठीक नहीं है और यह असंभव है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३०, २०१९ १७:३९ Asia/Kolkata
  • ईरान को अलग-थलग नहीं किया जा सकता, भारतीय समाचार पत्र

ईरान को दुनिया से अलग-थलग करने का अमेरिकी प्रयास ठीक नहीं है और यह असंभव है।

समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के अंग्रेज़ी भाषी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि, विश्व बहुत तेज़ी से बहु ध्रुवीय होता जा रहा है। अमेरिका के अत्याधिक दबाव के बावजूद, ईरान ने क्षेत्रीय शक्तियों के साथ सैन्य अभ्यास का आयोजन किया है। भारतीय समाचार पत्र के मुताबिक़, ईरान, चीन और रूस ने द्वारा हिंद महासागर और ओमान की खाड़ी में किए गए चार दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ने यह साबित कर दिया है कि अमेरिका द्वारा ईरान को अलग-थलग किए जाने का प्रयास बेकार है क्योंकि ऐसा होना असंभव है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए एकपक्षीय प्रतिबंधों को ग़ैर-क़ानूनी बताया और लिखा कि, ईरान ने बारमबार अमेरिका की शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों की आलोचना की है और वॉशिंग्टन की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को आर्थिक आतंकवाद का नाम दिया है। भारतीय समाचार पत्र के अनुसार, दुनिया के अधिकतर जानकारों का मानना है कि अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध पिछले प्रतिबंधों की तरह बेकार साबित होंगे। (RZ)