कश्मीर में जूलूस, अमरीका से बदला लेने की मांग उठी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i82889-कश्मीर_में_जूलूस_अमरीका_से_बदला_लेने_की_मांग_उठी
भारत नियंत्रित कश्मीर की जनता ने सोमवार को लगातार तीसरे दिन भव्य जूलूस और रैलियां निकालकर जनरल क़ासिम सुलैमानी को शहीद करने की वजह से अमरीका से बदला लेने की मांग की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०६, २०२० २०:५१ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में जूलूस, अमरीका से बदला लेने की मांग उठी

भारत नियंत्रित कश्मीर की जनता ने सोमवार को लगातार तीसरे दिन भव्य जूलूस और रैलियां निकालकर जनरल क़ासिम सुलैमानी को शहीद करने की वजह से अमरीका से बदला लेने की मांग की।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विभिन्न शहरों में क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी और उनके वफ़ादार साथियों की भव्य शवयात्रा निकाले जाने के समय कश्मीर के हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे और उन्होंने अमरीका और इस्राईल के विरुद्ध गगनभेदी नारे लगाए।

कश्मीरी जनता ने शहीद सुलैमानी और इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर अमरीका से बदला लेने की मांग की और अमरीका के विरुद्ध नारे लगाए। 

कश्मीरी जनता ने शुक्रवार को अमरीकी आतंकवाद के विरुद्ध अपना रोष व्यक्त किया। (AK)