तुर्की ने दी दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i84795-तुर्की_ने_दी_दिल्ली_की_सांप्रदायिक_हिंसा_पर_कड़ी_प्रतिक्रिया
तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा के बारे में अपने भारतीय समकक्ष के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०२० १०:५४ Asia/Kolkata
  • तुर्की ने दी दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया

तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा के बारे में अपने भारतीय समकक्ष के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भारत की राजधानी दिल्ली में मुसलमानों के विरुद्ध हुई हालिया हिंसा के संबन्ध में तुर्की के राष्ट्रपति के बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया पर तुर्की की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान अतिश्योक्तिपूर्ण है।  उन्होंने कहा कि यह बयान,एक प्रकार से तथ्यों को नकारने का प्रयास है।  तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि दिल्ली में मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा से संबन्धित अन्तर्राष्ट्रीय संचार माध्यमों के चित्र स्पष्ट कर रहे थे कि वहां क्या हुआ है।  उनका कहना था कि हम आशा करते हैं कि भारत की सरकार, मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा को रोकने के लिए आवश्यक क़दम उठाए और अपने नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाए।

उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में तुर्की के राष्ट्रपति के अतिरिक्त कई देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा और मुसलमानों की हत्या पर चिंता व्यक्त की है।  उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि वह इस प्रकार की घटनाओं को रोकने का पूरा प्रयास करे।