भारत के प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना से न घबराएं!
https://parstoday.ir/hi/news/india-i85291-भारत_के_प्रधानमंत्री_ने_कहा_है_कि_कोरोना_से_न_घबराएं!
 भारत के प्रधानमंत्री ने  राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया को जितना विश्वयुद्ध ने प्रभावित नहीं किया था, उससे ज्यादा कोरोना वायरस ने प्रभावित किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २०, २०२० ०५:१५ Asia/Kolkata
  • भारत के प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना से  न घबराएं!

 भारत के प्रधानमंत्री ने  राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया को जितना विश्वयुद्ध ने प्रभावित नहीं किया था, उससे ज्यादा कोरोना वायरस ने प्रभावित किया है।

 भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने देश की जनता को आश्वस्त किया कि कोरोना से घबराएं न और सभी  देशवासी रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन करें। 

उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू हमें आने वाली स्थितियों से निपटने में मदद करेगी और जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, मीडिया कर्मियों की सक्रियता तो आवश्यक है, लेकिन बाकी लोग भीड़भाड़ और पार्टी समारोहों से आइसोलेट कर लेना चाहिए।

उन्होंने भारत वासियों से अपील की है कि वह रोज़ का जरूरी सामान इकट्‍ठा करने का प्रयास न करें क्योंकि देश में जरूरी सामानों का कोई संकट नहीं है।

भारत में 22 मार्च तक सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आगमन पर रोक लगा दी है। भारत में आधाकारिक आंकड़ों के अुनसार अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 180 तक पहुंच गई है। Q.A.