भारत, करोना से 29 की मौत, 1071 संक्रमित
भारत में कोरोना वायरस के मरीज़ों की संख्या काफ़ी तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 106 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। इसके बाद कोविड-19 के मामले 1071 हो गयी है। भारत में यह वायरस अब तक 29 लोगों की जान ले चुका है। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 1071 पहुंची। इसमें 942 एक्टिव मामले हैं और 99 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक 29 की मौत हुई है।
आंकड़ों के अनुसार गुजरात और जम्मू-कश्मीर में दो लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसमें सात मामले सिर्फ इंदौर के ही हैं।
कोरोना वायरस के कारण अभी तक महाराष्ट्र में छह, गुजरात में पांच, कर्नाटक में तीन, मध्यप्रदेश में दो, दिल्ली में दो, जम्मू-कश्मीर में दो, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
इस वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 186 मामले महाराष्ट्र में हैं। केरल में 182 मामलों की, कर्नाटक में 76 मामलों की, तेलंगाना में 66 मामलों की, उत्तर प्रदेश में 65 मामलों की, गुजरात में 58 मामलों की, राजस्थान में 55 मामलों की, तमिलनाडु में तथा दिल्ली में 49-49 मामलों की पुष्टि हुई है।
पंजाब में कोविड-19 के 38 मामलों की, हरियाणा में 33 मामलों की, जम्मू कश्मीर में 31 मामलों की, मध्यप्रदेश में 30 मामलों की, आंध्रप्रदेश में 19 मामलों की, पश्चिम बंगाल में 18 मामलों की, लद्दाख में 13 मामलों की, बिहार में 11 मामलों की, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 9 मामलों की, चंडीगढ़ में 8 मामलों की और उत्तराखंड तथा छत्तीसगढ़ में 7-7 मामलों की अब तक पुष्टि हुई है।
गोवा में कोरोना वायरस के 5 मामलों की, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में 3-3 मामलों की तथा पुडुचेरी, मिजोरम और मणिपुर में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। (AK)