भारत-पाकिस्तान में कोरोना वायरस की स्थिति
Apr १३, २०२० १५:०३ Asia/Kolkata
भारत और पाकिस्तान में कोरोना वायरस से प्रभावित होने वालों की तादाद बढ़ी है।
भारत में, रिपोर्ट मिलने तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की तादाद 9352 हो चुकी है जबकि 1096 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। इसी तरह कोरोना वायरस से भारत में मरने वालों की तादाद 334 हो चुकी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 796 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 35 मौतें हुयीं।
दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की तादाद 5478 है, जिसमें 1095 लोग ठीक हुए जबकि 95 मौतें हुयी हैं।(MAQ/N)
टैग्स