भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 488 तक पहुंची
https://parstoday.ir/hi/news/india-i86403-भारत_में_कोरोना_वायरस_से_मरने_वालों_की_संख्या_488_तक_पहुंची
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने शनिवार को बताया है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस से अन्य 43 लोग मर गए हैं और इस प्रकार इस वायरस से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 488 हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०२० १४:५७ Asia/Kolkata
  • भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 488 तक पहुंची

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने शनिवार को बताया है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस से अन्य 43 लोग मर गए हैं और इस प्रकार इस वायरस से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 488 हो गई है।

लव अग्रवाल ने प्रेस ब्रीफ़िंग में बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संक्रमण के 991 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 14, 792 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 2000 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि देश के 45 ज़िलों में पिछले दो हफ़्तों के दौरान कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि भारत में फंसे हुए विदेशी नागरिकों के वीज़ा की अवधि 3 मई तक के लिए निःशुल्क बढ़ाई जाएगी।

 

इस बीच पाकिस्तान में साढ़े सात हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या 144 हो गई है। पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित 1832 लोगों का सफल उपचार किया जा चुका है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि मई के मध्य में देश को कोरोना के कारण अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। (HN)