भारत में तेज़ी से फैल रहा है कोरोना वायरस
https://parstoday.ir/hi/news/india-i86957-भारत_में_तेज़ी_से_फैल_रहा_है_कोरोना_वायरस
लॉकडाउन के दो चरण बीत जाने के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार तेजी से बढ़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०३, २०२० १३:५६ Asia/Kolkata
  • भारत में तेज़ी से फैल रहा है कोरोना वायरस

लॉकडाउन के दो चरण बीत जाने के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार तेजी से बढ़ रहा है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।   भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या अब बढ़कर 40 हजार के करीब पहुंच गई है। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 2204 नए मामले सामने आए हैं और सर्वाधिक 78 लोगों की मौत हुई है।

रविवार को भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक़ इस देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 39980 हो गए हैं। कोविड-19 से अबतक 1301 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 39980 केसों में 28046 एक्टिव केस हैं।  वहीं 10633 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

कोरोना वायरस से अबतक सर्वाधिक 521 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुईं।  इसके बाद 262 लोगों की गुजरात में, 151 की मध्य प्रदेश में, 65 की राजस्थान में 64 की उत्तर प्रदेश में, 43 की और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई हैं।