भारत में सैकड़ों पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित!
https://parstoday.ir/hi/news/india-i87090-भारत_में_सैकड़ों_पुलिस_कर्मी_कोरोना_से_संक्रमित!
भारत में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए लाक डाउन लागू है और इसी सिलसिले में पूरे देश में 30 लाख से अधिक पुलिसकर्मी और अर्ध सैनिक बल तैनात किए गए हैं लेकिन इस बीच सूचना मिली है कि इनमें सैकड़ों पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०२० ०४:३६ Asia/Kolkata
  • भारत में सैकड़ों पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित!

भारत में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए लाक डाउन लागू है और इसी सिलसिले में पूरे देश में 30 लाख से अधिक पुलिसकर्मी और अर्ध सैनिक बल तैनात किए गए हैं लेकिन इस बीच सूचना मिली है कि इनमें सैकड़ों पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

भारत ने 25 मार्च से देश में लाक डाउन लगा रखा है और कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 हज़ार से अधिक हो गई है।

महाराष्ट्र के एक पुलिस अफ़सर ने बताया कि पिछले हफ़्ते पुलिस फ़ोर्स में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या दुगनी हो गई। भारत का यह राज्य सबसे अधिक प्रभावित है जहां 15 हज़ार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कम से कम 450 पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इनमें 4 की मौत हो गई है।

भारत के छह राज्यों में छह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वहां दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी कोरोना के डर से छुट्टी पर जाने की मांग कर रहे हैं।

एक अधिकारी का कहना है कि गुजरात में कोरोना से संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 155 हो गई है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हज़ारों की संख्या में पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं और उनके साथ उनके परिवार के लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।